Travel Agency Invoice Maker - Tour & Booking Billट्रैवल एजेंसी इनवॉइस मेकर - टूर और बुकिंग बिल
Bill tour packages, tickets and bookings with a clean format your customer will trust.टूर पैकेज, टिकट और बुकिंग का बिल ऐसे फॉर्मेट में बनाइए जिस पर ग्राहक भरोसा करे।
About the Travel Agency Invoice formatट्रैवल एजेंसी इनवॉइस फॉर्मेट के बारे में
Travel agents handle other people's money - ticket fares, hotel advances, package amounts. A clear invoice that separates your service fee from the actual fares protects you if a customer later disputes the amount.
ट्रैवल एजेंट दूसरों का पैसा संभालते हैं - टिकट का किराया, होटल का एडवांस, पैकेज की रकम। जो बिल आपकी सर्विस फ़ीस और असली किराये को अलग दिखाए, वह बाद में विवाद होने पर आपकी रक्षा करता है।
Use one line per booking (flight, train, hotel, cab, package) and a separate line for your fee. Add travel dates in the extra field so they print on the invoice.
हर बुकिंग (फ्लाइट, ट्रेन, होटल, कैब, पैकेज) की अलग लाइन रखें और अपनी फ़ीस की अलग। यात्रा की तारीख़ें 'अतिरिक्त' खाने में भरें, वे बिल पर छप जाएँगी।
- Customer name and phone, traveller names if different
- Each booking as its own line with dates and number of persons
- Your service fee / commission as a separate line
- Cancellation and refund terms in the notes
- Payment received so far and balance due
- Your agency GSTIN, if registered
- ग्राहक का नाम, फ़ोन और अलग हों तो यात्रियों के नाम
- हर बुकिंग की अलग लाइन - तारीख़ें और व्यक्तियों की संख्या के साथ
- आपकी सर्विस फ़ीस / कमीशन की अलग लाइन
- कैंसिलेशन और रिफंड की शर्तें नोट में
- अब तक मिली रकम और बकाया
- रजिस्टर्ड हों तो एजेंसी का GSTIN
GST on travel services depends on what you are selling (tickets, packages, hotel booking, or only your commission), and the tax treatment can differ for each. If you are unsure, ask your CA before choosing the rate. Rates and rules change - confirm the current rate with your CA or the GST portal before you charge tax.
ट्रैवल सर्विस पर GST इस पर निर्भर करता है कि आप क्या बेच रहे हैं (टिकट, पैकेज, होटल बुकिंग या सिर्फ़ कमीशन), और हर एक का टैक्स अलग हो सकता है। पक्का न हो तो दर चुनने से पहले CA से पूछें। दरें और नियम बदलते रहते हैं - टैक्स लगाने से पहले अपने CA या GST पोर्टल से मौजूदा दर ज़रूर पक्की कर लें।
Should I show my fee separately?
क्या फ़ीस अलग दिखानी चाहिए?
Yes. A separate service-fee line makes it clear what is a pass-through cost and what is your earning.
हाँ। सर्विस फ़ीस की अलग लाइन से साफ़ दिखता है कि कौन-सा ख़र्च आगे जाने वाला है और कौन-सी आपकी कमाई।
Can I print advance and balance?
क्या एडवांस और बाक़ी रकम लिख सकते हैं?
Add the advance as a note or use the Payment Receipt format for each instalment, then issue the final invoice for the full amount.
एडवांस नोट में लिखें, या हर किस्त के लिए 'पेमेंट रसीद' फॉर्मेट इस्तेमाल करें और आख़िर में पूरी रकम का फ़ाइनल बिल दें।
Is there a limit on bookings per invoice?
क्या एक बिल में बुकिंग की सीमा है?
No limit - add as many lines as you need. Long invoices continue onto the next A4 page in the PDF.
कोई सीमा नहीं - जितनी लाइन चाहिए जोड़ें। लंबा बिल PDF में अपने आप अगले A4 पेज पर चला जाता है।